अमरोहा, सितम्बर 5 -- राखी फोटो स्टूडियो मामले में अब ग्राम पंचायत अधिकारियों के जवाब का इंतजार है। इसकी वजह से कमिशनर कार्यालय को रिपोर्ट भेजने में भी देरी हो रही है। गौरतलब है कि जिले की 576 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022 से 2025 के बीच स्टेशनरी की आपूर्ति राखी फोटो स्टूडियो फर्म के माध्यम से कराई गई। गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा विकास खंड की ग्राम पंचायतों को स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। चार वर्षों में करीब 80 लाख रुपये की स्टेशनरी की खरीद का रिकॉर्ड सामने आया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच में फर्म पर करीब 50 लाख रुपये की कर देनदारी और जुर्माना बनता है। इस संबंध में पहले चार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन फर्म की ओर से न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही कोई धनराशि जमा कराई गई। बताया कि नोटिसों की अवधि समा...