पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता । खाद दुकानों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने करवाई करते हुए एक खाद दुकान को सील कर दिया है। शनिवार अपराह्न बड़हरा कोठी पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी ने खाद दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने मां खाद बीज भंडार, रवि ट्रेडर्स, गोपाल फर्टिलाइजर सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण करते हुए श्यामा बाजार स्थित जय मां खाद बीज भंडार पहुंचे। दुकान में रखें उर्वरकों की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उन्होंने दुकान को सील करने का आदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी का आदेश मिलते ही कर्मियों द्वारा दुकान को सील कर दिया गया। इस संबंध में एसडीओ धमदहा अनुपम ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा था कि खाद सही नहीं है। इसके जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम का गठन किया जा रहा जो जांच करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.