मधुबनी, मई 21 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। खुटौना प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय एकम्मा पूर्वी में जांच के दौरान भारी अनियमितता सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खुटौना द्वारा 28 अप्रैल को सुबह 8:20 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर गड़बड़ियां उजागर हुईं। जांच के दौरान पाया गया कि विद्यालय में 18 अप्रैल से 28 अप्रैल तक छात्र उपस्थिति पंजी का संधारण ही नहीं किया गया था। इसतरह, कई दिनों से बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं थी और पंजी खाली पड़ा मिला। वहीं शिक्षकों की उपस्थिति जांचने पर प्रधानाध्यापक बिलट साह व शिक्षिका दीपा कुमारी उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब पाए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि निरीक्षण के समय पूरे विद्यालय...