कुशीनगर, जून 26 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद सीएम की सख्ती का असर अब जिले में देखने को मिल रहा है। एडीएम ने कुछ दिन पूर्व टीम गठित करके कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों की जांच कराई थी। इसमें 41 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी संचालित मिले थे। यह भी पढ़ें- कुशीनगर जिले में सिर्फ 25 वैध कोचिंग सेंटर, नवीनीकरण नहीं कराने वाले नौ को नोटिस जांच की आवश्यकता वहीं, कुल 41 में 20 लाइब्रेरी संचालित हो रहे हैं। इनमें अधिकांश संस्थानों में अग्निशमन यंत्र तक नहीं है और उनके पास फायर ब्रिगेड की एनओसी भी नहीं है। विभाग मोहर्रम बाद बड़े पैमाने पर अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। यह भी पढ़ें- लाइब्रेरी में जांच कई, कई स्थानों पर मिली खामियांसुरक्षा मानकों की अनदेखी जनप...