मुरादाबाद, मई 16 -- शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराई गई जांच में महानगर स्थित कॉसमॉस अस्पताल के नेफ्रॉलॉजिस्ट (गुर्दा रोग विशेषज्ञ) डॉ.राकेश कुमार को क्लीन चिट दे दी गई है। मुरादाबाद के किसी शख्स की तरफ से आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की। शिकायत में डॉ.राकेश के कथित फर्जी तरीके से नेफ्रॉलॉजिस्ट के रूप में कार्य करने के आरोप लगे थे साथ ही अस्पताल में भर्ती कराई गई मरीज को सही इलाज नहीं मिलने के आरोप लगाए थे।

जांच की प्रक्रिया नेफ्रॉलॉजिस्ट डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जांच कमेटी ने मरीज के उपचार से जुड़े चिकित्सकीय अभिलेख आदि देखने के बाद शिकायत को गलत और भ्रामक माना है। डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एमडी करने के बाद अपोलो अस्पताल व एस...