भदोही, मार्च 13 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के कुसा पुल के पास गुरुवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें चौकी प्रभारी अभिया संजय यादव ने एक दर्जन वाहनों का चालान काटते हुए लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। रात्रि में सुरक्षा को लेकर गस्त करते हुए क्षेत्रीय भ्रमण भी की। इस दौरान बताया कि वाहना को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। गाड़ी चलाते समय किसी तरह की लापरवाही न बरतें। शराब का सेवन कर वाहन चलाना कितना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है। अत्यंत जरूरी काम हो तभी रात्रि में दो-चार पहिया में बाहर निकलें। रात्रि में गाड़ी चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग जरूर करें। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.