मोतिहारी, जून 5 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। ड्रग विभाग ने नकली दवा बिकने का मामला उजागर किया है। जांच में नकली एंटीबायोटिक एमोक्सिसिलिन क्लावुलेनिव की गोली , पूवीडोन आयोडीन सॉल्यूशन ,100 एमजी को पिपरा के एक दवा की दुकान से पकड़ा था। संदेह पर दुकान में रखे सभी दवा को सीज किया और दवा को लैब में जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई है। जांच रिपोर्ट में दोनों दवा नकली निकली है। ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने बताया कि नकली दवा पिपरा के पीवीडीन आयोडीन साक्षी मेडिकल से व दूसरा एमोक्सक्लीन महावीर मेडिकल में मिली थी। यह भी पढ़ें- जांच में एंटीबायोटिक दवा मिली नकलीदुकानों की सीलिंग दुकानों को सील कर दिया गया है।कोर्ट में केस सीजीएम कोर्ट में केस दायर किया गया है।ड्रग व्यवसाय में गड़बड़ी दवा व्यवसायिक संघ सचिव ध्रुव देव नारायण सिंह ने कह...