भदोही, मई 26 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के कुसा पुल के पास सोमवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष सुरियावां मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में चले सघन चेकिंग अभियान में आधा दर्जन वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहना को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। गाड़ी चलाते समय किसी तरह की लापरवाही न बरतें। शराब का सेवन कर वाहन चलाना कितना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है। अत्यंत जरूरी काम हो तभी रात्रि में दो-चार पहिया में बाहर निकलें। रात्रि में गाड़ी चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग जरूर करें। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...