सहरसा, फरवरी 7 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा में बीते 23 दिसंबर 2025 को प्रसव उपरांत प्रसूता ज्योति कुमारी और उसकी नवजात शिशु की मौत के मामले में दैनिक हिंदुस्तान अखबार द्वारा उठाए गए सवालों को जांच टीम ने सही ठहराया है। जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने बिंदुवार जांच के बाद उपचार में गंभीर लापरवाही की पुष्टि की है। मामले में कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग पटना को पत्र भेजा गया है। जांच में सामने आया कि प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के बावजूद समय पर समुचित इलाज नहीं किया गया। प्रसव कक्ष में प्रशिक्षित एएनएम की मौजूदगी नहीं थी और रेफर किए जाने के बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे मां और नवजात की अस्पताल में ही मौत हो गई। सीएमओ ने कार्रवाई की सिफारिश की मृतका...