मोतिहारी, अप्रैल 24 -- मोतिहारी। सदर अनुमंडल के साथ छोटा बरियारपुर में संचालित सीएससी केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर)का एसडीओ निशांत सिहारा ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वहां बड़ी अनियमितता पाई गई। सीएससी केंद्र पर रेट चार्ट प्रदर्शित नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि लाभुकों से 500 से लेकर 1000 तक की वसूली की जा रही थी। सीएससी संचालक की बगल के साइबर कैफे से मिली भगत पाई गई। बगल के साइबर कैफे से टोकन मिलने पर कार्य किया जा रहा था। सीएससी का साक्ष्य मांगने पर कोई साक्ष्य नहीं दिया गया। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएससी संचालक पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...