सीवान, अप्रैल 7 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्याय ने शिक्षिका के द्वारा कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उक्त शिक्षिका के 10 दिनों के वेतन स्थगन का आदेश जारी कर दिया है। बीईओ ने बताया कि प्रधान शिक्षक, नया प्राथमिक विद्यालय हहवा, पश्चिम टोला के प्राप्त शिकायत पत्र में पंचायत शिक्षिका निर्मला कुमारी द्वारा घर से ही उपस्थिति बनाने व आउट करने तथा मध्यावकाश से बिना बताये घर चले जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 10 दिनों का वेतन स्थगित किया जाता है। उन्होंने बताया कि जांचोपरांत वेतन कटौती हेतु नियम संगत अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...