फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर आने वाली शिकायतों की जांच करवाए जाने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसकी जांच पूरी होने तक पुराने मीटरों के स्थान पर लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटरों को अब नहीं लगाया जाएगा। जबकि नए कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही बाध्यता को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। बताते हैं कि स्मार्ट मीटर से अधिक बिल, तेज चलने आदि की आने वाली लगातार शिकायतों को लेकर उच्च स्तरीय टेक्निलकल जांच टीम का गठन किया गया है। एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल ने बताया कि जांच कमेटी में दो आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन वड़ोदरा के अनुभाग प्रमुख व पावर कार्पोरेशन (वितरण) के निदेशक की टीम द्वारा लगाए जाने वाले सभी स्मार्ट मीटरों की जांच की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.