जांच-परख के बाद ही एआई पर करें विश्वास
कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से स्किल डेवलपमेंट कमेटी के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर स्टडी सर्कल का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मनु अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में एआई हमारे पेशेवर एवं व्यक्तिगत जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। भविष्य में इसकी भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने सलाह दी कि मोबाइल में विभिन्न एआई टूल्स इंस्टॉल करें और उनकी कार्यप्रणाली को प्रैक्टिकल तरीके से समझें। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि एआई पर बिना जांचे-परखे विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी कानूनी संदर्भ का उपयोग करने से पूर्व उसे विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित करना अनिवार्य है। सभापति मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि एआई का उपयोग सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। संचालन महासचिव सीए शरद सिंघल व अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.