पूर्णिया, जुलाई 13 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों की भौतिक रूप से सत्यापन के दृष्टिगत जांच दल का गठन किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदाम का भौतिक रूप से सत्यापन कर प्रतिवेदन ससमय समर्पित करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में सोमवार को वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी द्वारा प्रखंड कसबा एवं केनगर में टीडीपीएस एवं सीएमआर गोदामों और डीसीएलआर धमदाहा द्वारा प्रखंड रुपौली में टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों का भौतिक निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- चयनित राइस मिलर के साथ समीक्षा बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...