उरई, जनवरी 9 -- कदौरा। टीकाकरण के बाद हुई मासूम की मौत के मामले में गठित जांच टीम ने स्वास्थ उपकेंद्र हरचंदपुर का दौरा कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उदय कुमार, सर्वेश कुमार, श्यामसुंदर ने पीड़िता के घर पहुंच परिजनों से विस्तार से बातचीत की और उनके लिखित बयान दर्ज किए। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के बाद आरुषि उम्र 7 माह की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे टीकाकरण और लापरवाही से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं जांच अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वैक्सीन से सीधे तौर पर मौत होने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पूरी पारदर्शिता के साथ जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वैक्सीन के नमूने को सुरक्षित रखवा लिया गया है, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.