बिजनौर, जनवरी 27 -- एनएचएआई और वन विभाग के बीच चल रहे विवाद की जांच को गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। गौरतलब हो कि 20 जनवरी को बिजनौर बैराज के पास हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा था। पुरानी सड़क की मिट्टी हटाकर दूसरी जगह डाली जा रही थी। इसी दौरान वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो पेड़ नष्ट करने का आरोप लगाया था। एनएचएआई की ओर से इसका विरोध किए जाने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम इंजीनियर अनूप कुमार को पकड़कर ले गई और वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। एनएचएआई के इंजीनियर के अधीन ट्रक चलाने वाले कावल सिंह ने शहर कोतवाली में वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह, दरोगा योगेंद्र सिंह, विवेक मोहन और दो अज्ञात सिपाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.