पलामू, मई 14 -- मेदिनीनगर। पलामू उपायुक्त द्वारा गठित जॉच टीम ने गुरुवार को एमआरएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार से पूछताछ किया। गठित टीम में सदर एसडीएम सुलोचना मीना, भूमि सुधार अपर समाहर्ता और सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे। टीम ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे से पौने एक बजे तक जच्चा बच्चा के ऑपरेशन में शामिल प्रत्येक सदस्यों से पूछताछ किया । साथ ही अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कुछ सुझाव भी दिया। जांच टीम के समक्ष संबंधित पूरी टीम उपस्थित रही। अंत में अपनी रिपोर्ट के साथ टीम चली गई। यह भी पढ़ें- उपायुक्त द्वारा गठित जॉच टीम ने अधीक्षक से किया पूछताछ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...