मिर्जापुर, फरवरी 12 -- जिगना। तिलई मौआर गांव में विकास कार्यों में कथित अनियमितता की जांच के लिए गठित तकनीकी टीम बुधवार को गांव नहीं पहुंची। इससे शिकायतकर्ताओं व ग्रामीणों को मायूसी हाथ लगी। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं बाण सागर नहर निर्माण खंड के सहायक अभियंता की टीम गठित कर स्थलीय जांच के निर्देश दिए हैं और बिंदुवार रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 11 फरवरी को जांच के लिए उपस्थित रहने का पत्र मिला था, लेकिन बिना सूचना टीम नहीं आई। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए डीएम को शपथपत्र दिया था। बीडीओ रामपाल ने बताया कि कुछ कारणों से टीम नहीं पहुंच सकी, अब अगले सप्ताह जांच होगी। मामले को लेकर गांव में गुटबाजी तेज हो गई है। शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि लीपापोती बर्दाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.