उरई, जून 18 -- उरई। संवाददाता कुठौंद में 48 घंटे के अंदर दो निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान चार जच्चा बच्चा की मौत के बाद जांच टीम ने गुरुवार को निजी अस्पतालों की जांच पड़ताल की। इसमें एक अस्पताल मौके पर बंद मिला जबकि दूसरे अस्पताल में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। टीम ने पूरी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। इसके बाद अब आगे की क्या कार्रवाई होगी यह स्वास्थ्य महकमा निर्धारित करेगा। जांच टीम ने बताया कि पोस्टमार्टम औरैया में हुआ जिसकी रिपोर्ट मंगवाई है। साथ ही मृतका के स्वजन को साक्ष्य देने के लिए बुलाया है। यह भी पढ़ें- बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, मचा हड़कंप यह भी पढ़ें- कुठौंद में लगातार जच्चा बच्चा की मौत पर स्वास्थ्य महकमा सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...