पीलीभीत, अगस्त 8 -- निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद अचानक हुई मौत के मामले में सीएमओ द्वारा गठित की गई जांच टीम ने शनिवार को बयान दर्ज किए। इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने रणजीत सिंह कॉलोनी में पहुंच कर पीडित परिजनों द्वारा आत्मदाह करने के लगाए गए पोस्टर पर जाकर बात की। परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। शनिवार को अनुराग अवस्थी पुत्र राजेंद्र अवस्थी ने पहुंच कर सीएमओ द्वारा गठित जांच टीम के समक्ष बयान दिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद चिकित्सकों ने भी जांच टीम को बयान दर्ज कराए हैं। मृतक पूनम के परिजनों के अलावा धनवंतरि अस्पताल के डा.उपेंद्र नाथ मिश्रा और डा.अक्षत पांडे ने जांच टीम में डा.संजीव सक्सेना, डा. राजेश और डा.संजीव के समक्ष बयान दर्ज कराए। यह भी पढ़ें- न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी जांच टीम डीएम को भेजी जाएगी।...