फतेहपुर, दिसम्बर 22 -- बहुआ। ललौली थाना के कोर्राकनक कंपोजिट खंड दो में सोमवार शाम खनिज और राजस्व की संयुक्त टीम जांच करने पहुंची। टीम के आने की सूचना खदान में पहले ही लग गई थी। जिसके चलते सुबह से ही खनन बंद हो गया था। खनन बंद होने से आधा सैकड़ा ट्रक खदान से खाली ही लौट गए। पूरा दिन खदान में सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि खदान में जलधारा से खनन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए अफसर सोमवार को जांच को पहुंचे थे। खनन अधिकारी देशराज पटेल ने बताया कि खदान में पहुंच कर जांच की गई है। सीसीटीवी आदि चेक किये गए हैं। रिपोर्ट बनाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...