गोपालगंज, दिसम्बर 11 -- उत्पाद विभाग ने कुचायकोट के भठवा ओवरब्रिज व एकडेंगा में की बड़ी कार्रवाई यूपी से दोनों कार में शराब लादकर आ रहे थे पकड़े गए तस्कर, प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा ओवरब्रिज के समीप एनएच-27 तथा यूपी-बिहार बॉर्डर के एकडेंगा जांच चौकी पर गुरुवार को 935 लीटर अवैध शराब के साथ दो कार को जब्त किया । कार्रवाई के दौरान टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के रजोखर बांध के पास रहने वाले शंभू सहनी और हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहना थाना क्षेत्र के साहिल कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि टीम द्वारा रोजाना की तरह एनएच-27 और एकडेंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.