जमुई, सितम्बर 2 -- झाझा । निज संवाददाता राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश व तत्वाधान में जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार नामक अभियान का मंगलवार को झाझा क्षेत्र में भी आगाज हो गया है। मंगलवार से शुरू हुए माह भर लंबे उक्त महत्वाकांक्षी अभियान के तहत एएनएम व आशाकर्मी आदि हर पंचायत के हर गांव और गांव के हर घर पर पहुंच कर घर में निवासित परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच करेंगी।उक्त जांच में मधुमेह,उच्च रक्तचाप,गैर संचारी रोग,हृदय रोग के अलावा तीन सामान्य कैंसर,यथा मुंह,स्तन एवं गर्भाशय के मुख के कैंसर की जांच की जानी है। अभियान के सुचारू संचालन को लेकर झाझा स्थित सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ.नवाब इकबाल अख्तर, बीएचएम सुभाषचंद्र,बीसीएम पंकज कुमार कर्मियों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते एवं उनके घर-घर पहुंच रहे होने संबं...