बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला उपाध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने राज्यपाल को पत्र प्रेषित कर प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगंज डॉ. अनूप कुमार चौधरी के बच्चे की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। पत्र में आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद सीएमओ के दिशा-निर्देशन में जांच कराई गई। जांच को न जाने किस कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सीएमओ अपने अधीन के अधिकारी की शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं। अगर एक अधिकारी की शिकायत नहीं सुनी जा रही है तो फिर आम लोगों की शिकायत का क्या हाल होता होगा। एक बड़े हॉस्पिटल को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह खेल खेला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...