गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल के डॉक्टरों पर महिला मरीज ने एफएनएसी जांच न करने का आरोप लगाया है। नंदग्राम निवासी ज्योति का कहना है कि गले की गांठ की जांच के लिए वह तीन दिनों से भटकना पड़ रही है। एफएनएसी जांच न होने से इलाज शुरू नहीं हो पा रहा, जिससे मरीज दर्द और चिंता में है। पति यशवेंद्र के साथ महिला ने सीएमएस से शिकायत कर जल्द जांच और उचित उपचार की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...