किशनगंज, मार्च 26 -- किशनगंज। पूर्व के एक मामले की जांच के लिए निगरानी विभाग की टीम बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित आईसीडीएस कार्यालय पहुंची। पूर्व के मामले में आगे की पूछताछ के लिए निगरानी विभाग की टीम ने जिला आईसीडीएस कार्यालय पहुंचकर जांच तेज कर दी है। निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आईसीडीएस की प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी के मामले को लेकर कुछ कर्मियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर आगे जांच की जा रही है। जांच के बाद कुछ नए तथ्य भी सामने आ सकते हैं। बुधवार को भी निगरानी विभाग की टीम गोपनीय तरीके से किशनगंज पहुंची थी। निगरानी विभाग की टीम के द्वारा किशनगंज पहुंचने की भनक लगते ही जिले में हड़कंप का माहौल रहा।यहां बता दें की 20 फरवरी को पटना से आई विशेष निगरानी विभाग की टीम ने समेकित बाल विक...