उरई, दिसम्बर 23 -- उरई। रोडवेज चालकों और परिचालक के लिए डिपो में जांच शिविर लगाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी की जांच की। जांच के बाद 61 रोडवेज कर्मी यौन जनित बीमारियों के लक्षण वाले मिले। सड़क सुरक्षा अभियान के अतंर्गत रोडवेज डिपो में चालक, परिचालक व सहयोगी स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 255 लोगों की जांच की गई। इसमें 61 कर्मचारियों में यौनजनित बीमारियों के लक्षण मिले। जबकि छह लोगों में टीबी के लक्षण मिले, उन्हें जांच के लिए टीबी अस्पताल जाने को कहा गया। इसके अलावा 83 की आंखों की जांच की गई। इसमें 26 लोगों की आंख में समस्या मिली तो उन्होंने नेत्र अस्पताल जाने को कहा गया। शिविर में चिकित्सक डॉ मनमोहन ने रोडवेज कर्मियों को समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने 31 लोगों का स्वास्थ्य ...