उन्नाव, फरवरी 3 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों के कटान मामले में वन विभाग की कार्यशैली पर लोगों में संशय की स्थित बनती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक दर्जन पेड़ काटे जाने के मामले में विभाग ने सिर्फ दो पेड़ों का कटान होने की बात स्वीकारते हुए कार्रवाई की है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में सोमवार करीब एक दर्जन नीम, आम, कटहल आदि के पेड़ काटे गए। खबर हिन्दुस्तान में प्रकाशित हुई। उसके बाद हरकत में आए वन विभाग के फतेहपुर चौरासी बीट प्रभारी वसीम अहमद से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बांगरमऊ पुलिस को दो पेड़ काटे जाने की बात स्वीकारते हुए कार्रवाई के लिए संस्तुति दी गई। पुलिस ने पेड़ क्रेता व विक्रेता दो लोगों पर केस दर्ज किया है। वन क्षेत्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.