देवरिया, जुलाई 8 -- भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम।खनुआ नदी के चखनी घाट पर निर्माणाधीन पुल के एक पिलर में आई दरार के मामले में तकनीकी जांच पूरी होने के बाद क्षतिग्रस्त पिलर को तोड़कर हटा दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अब निर्धारित मानकों के अनुरूप उसी स्थान पर नए सिरे से पिलर का निर्माण कराया जाएगा। सीमावर्ती गांवों को बिहार से जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान एक पिलर में दरार दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पिलर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें क्षतिग्रस्त हिस्सा स्पष्ट दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आर...