औरंगाबाद, जनवरी 29 -- गोह प्रखंड में मनरेगा द्वारा निर्मित खेल मैदानों की जांच के बाद उन्हें संबंधित विद्यालयों को हैंडओवर कर दिया गया। गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, नोडल पदाधिकारी सह बीईओ अशोक कुमार और पीओ आनंद विजय ने जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिगांव, नंदिकेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर और बनतारा ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बने खेल मैदानों का निरीक्षण किया और बाद में इन्हें विद्यालय के प्राचार्यों को सुपुर्द किया। बीईओ ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पंचायतों में खेल मैदान बनाए गए हैं, जिनके निर्माण की जिम्मेदारी मनरेगा विभाग को दी गई थी। इन मैदानों में रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल और बैडमिंटन ट्रैक का निर्माण कराया गया है। निर्माण के करीब दो वर्ष बाद खेल मैदानों को विद्यालय...