उन्नाव, जुलाई 11 -- चकलवंशी। आसीवन तरफ पश्चिम स्थित मत्स्य पालन तालाब में 10 दिन पहले एक युवक से कचरा, प्लास्टिक एवं दूषित अपशिष्ट डम्प कर देने से करीब 90 कुंतल कीमत 12 लाख रुपये की मछली मर गई थी। क्षेत्र में दूषित गंध से लोगों को परेशानी हो रही थी। तालाब का पानी व मौके पर की गई जांच के बाद मत्स्य पालक विकास अभिकरण, उन्नाव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आसीवन थाना प्रभारी को भेजे पत्र में रिपोर्ट दर्ज कर क्षतिपूर्ति कराने के निर्देश दिए है। आसीवन थाना क्षेत्र के आसीवन तरफ पश्चिम गांव स्थित पीएम मत्स्य संपदा का गढ़ा नाम से जाना-जाने वाला लगभग सात बीघे के तालाब में हैचरी योजना के तहत नर व मादा मछलियों को संरक्षित कर पूरे साल प्रजनन कराया जाता है। देश के अलग अलग हिस्से में सप्लाई किया जाता है, तालाब संचालक सैफुर्रहमान सफ़वी पुत्र मुतीउर्रहमान स...