गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। मिलेनियम सिटी की सड़कों पर वाहन जांच के नाम पर आम जनता को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़ा फैसला लिया है। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि भविष्य में चेकिंग के दौरान सड़क पर ऐसे किसी भी वाहन को नहीं रोका जाएगा, जिसमें महिलाएं, बच्चे या बुजुर्ग सवार होंगे। पुलिस आयुक्त ने यह साफ किया है कि यातायात पुलिस द्वारा की जाने वाली चेकिंग का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि शहर में अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा。 यह भी पढ़ें- हेलमेट जांच के नाम पर अवैध वसूली और ट्रैफिक जाम पर मानवाधिकार संगठन ने उठाई आवाजजनता की परेशानी देख लिया फैसला आमतौर पर देखा जाता है कि पुलिस चेकिंग के दौरान उन गाड़ियों को भी रोक...