मिर्जापुर, मार्च 17 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशाीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति सोमवार को जिला पंचायत सभागार में मिर्जापुर और भदोही के विद्युत विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। विधान परिषद के सभापति अंगद कुमार सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच के नाम पर उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए। मीटर रीडरों को मानदेय का समय से भुगतान किया जाए। सभापति अंगद कुमार और विधान परिषद सदस्य ने दोनों जिलों के विद्युत विभाग के अधिकारियों से जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और ग्रामीण स्तर पर लक्ष्य के सापेक्ष औसत विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और समय पर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि उपभोक्ताओं के लोड के अनुरूप, ट्रांसफार्मर क...