बगहा, मई 16 -- बेतिया । बिहार शिक्षक एकता मंच के नेतृत्व में शुक्रवार को एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से जिले में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मिलकर अवगत कराया। शिष्टमंडल में विपिन प्रसाद,नर्वोदय ठाकुर,नंदन कुमार, प्रशांत प्रियदर्शी, राजेश राय, प्रमोद कुमार कुशवाहा,शिव कुमार सिंह, मनोज प्रभाकर शामिल रहे। मुख्य मांगों में जिले में मध्याह्न भोजन मद में विद्यालयों का बकाया राशि चार करोड़ का भुगतान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों से विना वजह प्रत्येक माह राशि की कटौती पर रोक ,जांच के नाम पर आर्थिक शोषण पर रोक, शिक्षकों के सभी प्रकार के बकाया राशि का भुगतान, सभी कोटि के शिक्षकों का शीघ्र प्रोमोशन, जिले में सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पक्के पकाया गर्म भोजन बच्चे को उपलब्ध कराने हेतु विध...