जौनपुर, अप्रैल 4 -- जफराबाद, संवाददाता। सिरकोनी ब्लॉक के बाकराबाद गांव में विकास कार्यों की शिकायत की जांच करने पहुंची टीम के सामने अभद्रता का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी अजय कुमार मौर्य ने विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम दिनेश चंद्र को प्रार्थनापत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को जांच कराने का निर्देश दिया। इसके बाद एडीओ ग्राम्य विकास रामजी सिंह, जेई आरईडी मीनू गुप्ता और तकनीकी सहायक रामकुमार सिंह की संयुक्त टीम एक अप्रैल को गांव पहुंची। जांच के दौरान ग्राम प्रधान पोल्हन मौर्य, सचिव आरती मौर्या और लेखपाल मौजूद रहे। टीम ने जब शिकायतकर्ता से हैंडपंप मरम्मत में गड़बड़ी के संबंध में जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट जवाब नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.