जांच के दौरान व्यवसायियों के अधिकारों का हनन होने पर कार्रवाई
भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पुलिस के जांच अभियान के दौरान किसी व्यक्ति या व्यवसायी के अधिकारों का ध्यान रखा जाएगा। उसका हनन करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसको लेकर डीजीपी विनय कुमार ने भागलपुर सहित सभी जिलों को निर्देश दिया है। वाहन जांच और उस दौरान नगदी मिलने पर क्या करना है, इसको लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिया गया है। किसी व्यक्ति की जांच के दौरान संवेदनशील बने रहने और अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखने को कहा गया है। उस दौरान अगर किसी व्यक्ति या व्यवसायी के अधिकारों का हनन होता है तो वे इसकी शिकायत वरीय अधिकारी या जिला नियंत्रण कक्ष को कर सकते हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही गई है。 यह भी पढ़ें- Araria News: फारबिसग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.