सीवान, अप्रैल 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित दो ट्रेनों की बोगियों में आरपीएफ व सीपीडीएस की टीम ने शराब जब्त किया है। दोनों ही मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। बावजूद इसके शराब की खेप उत्पाद विभाग को सौंप कर इसकी जांच तेज कर दी गयी है। आरपीएफ ने बताया है कि पहली घटना गोरखपुर से चलकर छपरा को जाने वाली ट्रेन नंबर 55056 पैसेंजर ट्रेन से जुड़ी है। स्थानीय प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में सीपीडीएस टीम व आरपीएफ की टीम अपराधिक गतिविधि निगरानी कर रही थी। इस दौरान गोरखपुर- छपरा पैसेंजर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में लावारिस हालत मे एक झोला दिखायी दिया। यह भी पढ़ें- लखनऊ से बरौनी जाने वाली ट्रेन से भी शराब बरामद जांच के दौरान इसमें रखा कुल 9.200 लीटर शराब बरामद किया गया। कुल शराब की कीमत करीब 2 हजार 530 रुपये आंकी ज...