हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। फर्जी सत्यापन कर 2500 क्विंटल धान खरीदने के मामले में चार लेखपालों के निलंबन के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। एसओसी चकबंदी पीसी उत्तम ने बताया यह एक सर्किल की जांच हुई है। अभी अन्य सर्किल की जांच बाकी है। अंदेशा है अभी और गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। किसानों के सत्यापन में अगर गड़बड़ी पकड़ में आई तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसओसी ने बताया कि डीएम अनुनय झा के निर्देश पर धान खरीद का सत्यापन किया गया था। इसमें 450 किसानों का फर्जी सत्यापन पाया गया है। इनके जरिये अब तक लगभग 2500 क्विंटल फर्जी धान खरीद पकड़ी गई है। चकबंदी लेखपाल रोहित राठी, कौशलेंद्र कुमार, अंकित कुमार और सचिन को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.