लखनऊ, मार्च 9 -- हेपेटाइटिस बी संक्रमण फैलने के बाद रहीमाबाद के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सैलून संचालकों को जांच का डर सता रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने रहीमाबाद में दुकानदारों की जांच की बात कही तो डर की वजह से अधिकांश सैलूनों के शटर गिर गए। संचालक ताला डालकर भाग खड़े हुए हैं। मुंशीखेड़ा गांव में रक्तदान शिविर में 19 लोगों के ब्लड जांच में हेपेटाइटिस बी संक्रमण पाया गया है। जिसमें मुंशीखेड़ा, तरौना, ससपन, जालामऊ सहित करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों ने रक्तदान किया था। सीएचसी मलिहाबाद अधीक्षक ने रहीमाबाद सहित आसपास के गांवों में सैलून संचालकों की दुकानों में जांच की बात कही थी। उनका कहना था कि सैलून संचालक कई बार एक ही ब्लेड से कई लोगों की सेविंग कर देते हैं। गंदे तौलिए का इस्तेमाल भी संक्रमण की वजह बन सकता है। तरौना गांव के पास के सैलून संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.