जौनपुर, मई 25 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के बिशुनपुर मझवारा गांव में शनिवार की शाम को विकास कार्यो में घोटालों के आरोपों की जांच करने पहुंची जांच टीम के सामने ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो के सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। गांव निवासी इंद्राज यादव तथा एक अन्य व्यक्ति ने गांव में हुए विकास कार्यो में लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की तीन सदस्यीय जांच टीम बनाया। यह भी पढ़ें- डीडीओ के नेतृत्व में हो रही जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट मामले में पूर्व में ही जांच के दौरान प्रधान का खाता सीज कर दिया गया था। अभी लगभग एक हफ्...