महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लाक के ग्राम चनकौली में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप को लेकर जिला मुख्यालय पर चल रहा क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। जांच और कार्रवाई की मांग पर ग्रामीण अड़े हैं।रामसनेही निषाद, श्रीराम सैनी व अवधेश कुमार ने कहा कि जब तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि गुरुवार को पंचायत राज विभाग से जांच करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जब तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान दीपक, मनोज, रवि धारिया, वल्लू शर्मा, हरिपाल निषाद, निरंजन, सुकई भारती, महेंद्र भारती, सुभाष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...