श्रावस्ती, मार्च 29 -- श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के इटहिया गांव निवासी रागिनी पत्नी दाताराम ने एसडीएम जमुनहा को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें महिला ने कहा है कि उसका राशन कार्ड बना था। जिसमें परिवार के लोगों का नाम जुड़ा था। वह विगत कई वर्ष से राशन पा रही थी। लेकिन अब उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है। इससे काफी परेशान है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में पता चला कि मेरे नाम से चार पहिया वाहन चल रहा है। जबकि मेरे पास कोई वाहन नहीं है। ऐसे में महिला ने एसडीएम ने जांच कराकर परिवार का नाम राशन कार्ड में फिर से जोड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...