जांच कराने में लापरवाही कर रहे हाइपरटेंशन के लक्षण वाले 70 फीसदी मरीज
बरेली, मई 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। हाइपरटेंशन की जांच और रोकथाम के लिए चल रहे अभियान के दौरान जागरुकता की कमी के चलते 30 प्रतिशत मरीज ही पूरी जांच करा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और चुनौती बढ़ गई है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि स्क्रीनिंग में शुरूआती लक्षण मिलने के बाद करीब 70 प्रतिशत मरीज आगे की जांच कराने ही नहीं आ रहे हैं। इससे उनकी जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। देहात के अधिकांश इलाकों में यह परेशानी सामने आ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्क्रीनिंग के बाद रेफर किए गए करीब 70 फीसदी मरीज आगे की जांच कराने गैर-संचारी रोग क्लीनिक नहीं पहुंचे। इस लापरवाही के चलते अभियान पर भी असर पड़ रहा है। अप्रैल माह में जिले के विभिन्न केंद्रों पर शुरुआती स्क्रीनिंग के दौरान कुल 1,681...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.