जांच करने मौके पर पहुंचे एसडीएम-सीओ
संतकबीरनगर, जून 11 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर स्थित कबीर दास आश्रम उर्फ सद्गुरु कबीर आश्रम मंदिर की भूमि पर कथित अतिक्रमण और विवादित भूमि सीमांकन के मामले में मंगलवार को प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया। महंत हरीश चंद्र दास की शिकायत पर एसडीएम और सीओ ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायत के सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों और राजस्व कर्मियों से जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।महंत हरीश चंद्र दास ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि धार्मिक कार्यक्रमों के सिलसिले में बाहर रहने के दौरान 3 जून को उनकी अनुपस्थिति में राजस्व निरीक्षक द्वारा आश्रम की भूमि पर सीमा-चिन्ह (पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.