जांच करने पहुंचे बीईओ
पूर्णिया, मई 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जलालगढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय बथना की जांच की। बताया गया कि शनिवार को विद्यालय में अभिभावक शिक्षक का मासिक बैठक होने वाली थी। स्थानीय स्तर पर जब अभिभावक एवं सदस्य पहुंचे तो विद्यालय में शिक्षकों की आपस में किसी बात को लेकर अनबन हो रही थी। अनबन इतनी तेज हो गई कि दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। बीईओ को जानकारी दी गई। बीईओ ने बताया कि विद्यालय में कक्षा का संचालन, समय पर उपस्थिति और अन्य व्यवस्था का सही रूप से संचालित नहीं किये जाने से मामले को लेकर अनबन की स्थिति बनी थी। सभी से बारी बारी पूछताछ कर ली गई है और अन्य मुद्दे पर ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने भी अपना विषय रखा है। बीईओ ने जांच करने का आदेश बीआरसी कर्मी को देकर कहा कि जो भी दोषी पाया जाता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.