श्रावस्ती, मार्च 23 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। पांच दिन पूर्व हरदत्त नगर गिरंट जंगल के सुजान डीह बीट कक्ष संख्या तीन में वन निगम की ओर से सूखे साखू ,सागौन छपान के पेड़ों की कटान की जा रही थी। किन्तु किसी मुखबिर ने बिना छपान के हरे पेड़ों की कटान होने की सूचना डीएफओ धनराज मीना को दी थी। खबर मिलते ही डीएफओ ने हरदत्त नगर गिरंट जंगल सुजानडीह जंगल पहुंच कर लकड़ी लदी दोनों टैक्टर ट्राली को सड़क पर रोककर सुजान डीह पौधशाला पर पहुंचा दिया था। जिसकी जांच करने सोमवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे। सोमवार को एसडीओ वेद प्रकाश, ककरदरी वनक्षेत्राधिकारी मोहित श्रीवास्तव,डिप्टी रेंजर बलराम गौड़,सेक्शन अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, इकाई अधिकारी नीरज सिंह,प्रधान यादव गार्ड टीम के जांच करने पहुंचे। अधिकारियों ने वनरक्षक रवि रत्नेश,वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव से व वन निगम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.