बिहारशरीफ, मार्च 13 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय अस्पताल की हेल्थ मैनेजर पुष्पा कुमारी के एंबुलेंस में बैठे रहने के मामले की जांच करने जब सिविल सर्जन नगरनौसा पहुंचे, तो कहा कि एंबुलेंस से कहीं जा नहीं रही थीं। अस्पताल परिसर में ही खड़ी गाड़ी की जांच कर रही थीं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस काफी दिनों से खराब थी और सर्विसिंग के बाद लौटी थी। वे गाड़ी के अंदर एसी, हॉर्न और दवाइयों की जांच कर रही थीं। बता दें कि सीएस के निरीक्षण के दौरान हेल्थ मैनेजर को एंबुलेंस में बैठे देखा गया था, जिसके बाद उन्हें फटकार लगाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...