रामगढ़, अप्रैल 9 -- सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार अहले सुबह हुए भीषण भट्टी (फर्नेस) ब्लास्ट मामले में गठित सरकारी जांच कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट सौंपे जाने के साथ अब इस दर्दनाक हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। जांच कमेटी ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी जांच तथा प्रबंधन व मजदूरों से लंबी पूछताछ की। इसके आधार पर जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में हादसे के कारणों और सुरक्षा में हुई चूक को विस्तार से उल्लेख किया गया है। जांच रिपोर्ट में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही व सुरक्षा मानकों की अनदेखी उल्लेख के भी संकेत मिले है। झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने संकेत दिया ...