जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान आज से शुरु
अररिया, अगस्त 31 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले में एक सितंबर से जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर गैर-संचारी रोगों यानी एनसीडी की स्क्रीनिंग करेगी। बीमारी की पहचान होने पर जांच, उपचार, जरूरी परामर्श और फॉलो-अप की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। अभियान का मकसद समुदाय स्तर पर गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान करना है, ताकि गंभीर स्थिति बनने से पहले मरीज को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। स्क्रीनिंग के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, एनीमिया, मोतियाबिंद जैसे रोगों की पहचान की जाएगी। सामान्य कैंसर के तहत मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग होगी。 यह भी पढ़ें- गैर संचारी रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.