लोहरदगा, अप्रैल 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। जिला परिवहन विभाग एवं लोहरदगा के कुड़ू थाना की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को थाना गेट के समक्ष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरलोडिंग एवं अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 19 वाहनों से Rs.90,500 का जुर्माना वसूला गया। थानां प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील भी की, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- वाहन जांच अभियान के दौरान वसूले नौ हजार जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...